List of Tiger Reserve in India in Hindi भारत में टाइगर रिजर्व की सूची

0
972

List of Tiger Reserve in India in Hindi:विश्व में भारत 70% बाघों का घर है। भारत सरकार ने 1973 में बाघों को बचाने के लिए, प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया। 1973 में नौ रिजर्व से शुरू होकर यह संख्या पचास तक पहुँच गई है । प्रोजेक्ट टाइगर को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा संचालित किया जाता है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के  तहत किया गया है। तो आइये जानते है कि किन किन राज्यों में  टाइगर रिजर्व है और उन्हें किस नाम से जाना जाता है ……

इसे भी चेक करे : जेनेरल अवेयरनेस नोट्स हिंदी में

General Knowledge में यह Questions हमेशा पुछा जाता है, कि प्रथम व्यक्ति कौन है जो की किसी भी एक विषय पर आधारित होते हैं. आज के इस Article में हम भारत में प्रथम कौन है?. इसके बारे में हम जानेंगे ये महत्वपूर्ण प्रश्न बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, बीमा, यूपीएससी और जैसे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वास्तव में सहायक हैं,

List of Tiger Reserve in India in Hindi

क्रमांकटाइगर रिजर्व का नामराज्यकुल क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर में)
1नागार्जुनसागर श्रीशैलमआंध्र प्रदेश3296.31*
2नमदाफाअरुणाचल प्रदेश2052.82
3कमलांग टाइगर रिजर्वअरुणाचल प्रदेश783.00
4पक्केअरुणाचल प्रदेश1198.45
5मानसअसम3150.92
6नामेरीअसम344
7ओरंग टाइगर रिजर्वअसम492.46
8काजीरंगाअसम1173.58
9वाल्मीकिबिहार899.38
10उदान्ति सितान्दीछत्तीसगढ़1842.54
11अचानकमारछत्तीसगढ़914.017
12इंद्रावतीछत्तीसगढ़2799.07
13पलामूझारखंड1129.93
14बांदीपुरकर्नाटक1456.3
15भद्राकर्नाटक1064.29
16दंदेली अंशीकर्नाटक1097.514
17नागरहोलकर्नाटक1205.76
18बिलिगिरी रंगनाथ मंदिरकर्नाटक574.82
19पेरियारकेरल925
20परम्बिकुलमकेरल643.662
21कान्हामध्य प्रदेश2051.791
22पेंचमध्य प्रदेश1179.63225
23बांधवगढ़मध्य प्रदेश1598.1
24पन्नामध्य प्रदेश1578.55
25सतपुड़ामध्य प्रदेश2133.30797
26संजय-दुबरीमध्य प्रदेश1674.502
27मेलघाटमहाराष्ट्र2768.52
28तदोबा-अंधारीमहाराष्ट्र1727.5911
29पेंचमहाराष्ट्र741.22
30सह्याद्रीमहाराष्ट्र1165.57
31नवागाँव-नाग्ज़िरामहाराष्ट्र653.674
32बोरमहाराष्ट्र138.12
33दम्पामिजोरम988
34सिमलीपालओडिशा2750
35सतकोसियाओडिशा963.87
36रणथंभौरराजस्थान1411.291
37सरिस्काराजस्थान1213.342
38मुकंदरा हिल्सराजस्थान759.99
39कलाकड़ – मुन्दाथुरैतमिलनाडु1601.542
40अनामलाईतमिलनाडु1479.87
41मुदुमलईतमिलनाडु688.59
42सत्यमंगलमतमिलनाडु1408.4
43कवलतेलंगाना2019.12
44अमराबादतेलंगाना2611.39
45दुधवाउत्तर प्रदेश2201.7748
46पीलीभीतउत्तर प्रदेश730.2498
47अमानगढ़ (कॉर्बेट टीआर का बफर)उत्तर प्रदेश80.6
कॉर्बेटउत्तराखंड1288.31
48राजाजी टी.आर.उत्तराखंड1075.17
49सुंदरबनपश्चिम बंगाल2584.89
50बुक्सापश्चिम बंगाल757.9038

Project Tiger kya hai?

  • देश में बाघों की लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया गया था।
  • 1973-2016 में नौ रिज़र्व से शुरू होकर यह संख्या पचास तक बढ़ गई है।
  • ये Tiger Reserves कुल 71027.10 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले है|
  • 2006 में बाघों की संख्या सिर्फ 1,411 थी जो चिंता का कारण थी। लेकिन भारत सरकार और कई गैर सरकारी संगठनों ने आगे बढ़कर हाथ मिलाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बाघों की आबादी बढ़े।
  • एक दशक में, भारत ने बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी है। 2014 में अंतिम census के बाद से जनसंख्या लगभग 33% बढ़ गई है| 
  • भारत के जंगलों में लगभग 2,967 बाघ हैं| 

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण या National Tiger Conservation Authority (NTCA)

नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA), एक वैधानिक संस्था है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में दिए गए कार्यों को पूरा करती है| टाइगर रिजर्व का प्रशासन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा किया जाता हैं|

NTCA चार साल में एक बार बाघ, सह-शिकारियों, शिकार और निवास स्थान की स्थिति का देश स्तर का मूल्यांकन करता है|

टाइगर रिज़र्व इन इंडिया से जुड़े तथ्य

  • भारत में सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना) है|
  • भारत में सबसे छोटा टाइगर रिजर्व बोर टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) है|
  • नागपुर को भारत की ‘टाइगर कैपिटल’ के रूप में भी जाना जाता है|
  • अकेले विदर्भ में (पूर्वी नागपुर डिवीज़न सहित) 13 Tiger Reserve है।
  • बाघों के बीच 24% मृत्यु दर अवैध शिकार, मनुष्यों के साथ बढ़ते संघर्ष के कारण है। जो एक और चिंता का विषय है।

बाघ संरक्षण में सरकार प्रयास

  • पांचवे चरण के कार्यक्रम में, NTCA ने अपने बाघ निगरानी कार्यक्रम के व्यापक विस्तार की घोषणा की है। बाघ संरक्षण से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के लिए भारत टाइगर रेंज देशों के Global Tiger Forum का संस्थापक सदस्य है। 
  • उपमहाद्वीप में बाघ जनगणना-2018 को पूरा करने के लिए भूटान, नेपाल और बांग्लादेश ने भारत के साथ हाथ मिलाया। 
  • चीन और नेपाल के साथ भी भारत ने Tiger Conservation और अवैध व्यापार को रोकने के लिए समझौते करे है| 
  • 2018 की जनगणना की गणना के लिए, NTCA ने ‘M-Stripes’ नाम का एक एंड्रॉइड ऐप विकसित किया है।
  • बाघ जनगणना 2018 की प्राथमिकता पूर्वोत्तर भारत को कवर करना था जो पिछली जनगणना में शामिल नहीं था।

New Tiger Reserves in India

हाल ही में, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने चार नए बाघ अभ्यारण्य बनाने पर सहमति व्यक्त की है-

  • सुनबेडा (ओडिशा),
  • रातापानी (मध्य प्रदेश)
  • ओरंग (असम)
  • गुरु घासीदास (छत्तीसगढ़)

बाघ संरक्षण के लिए हम  क्या  कर  सकतें है?

बाघ संरक्षण, केंद्र सरकार, बाघ उपस्थित राज्यों और देश के नागरिकों के बीच एक सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक जंगली बाघों के संरक्षण में योगदान दे सकता है| इस संबंध में कुछ सुझाव हैं:

  • जंगली बाघों के बारे में जितना हो सके उतना जानें| 
  • अवैध शिकार के बारे में जानकारी उपलब्ध होने पर, बिना देरी किए स्थानीय वन विभाग को सूचित करें| 
  • स्थानीय लोगों को क्रॉप पैटर्न में अचानक बदलाव, भूमि के उपयोग, आर्द्रभूमि और नदियों को प्रदूषित न करने के लिए प्रेरित करने करें| 

प्रोजेक्ट टाइगर कितना सफल हुआ है?

1973 से प्रोजेक्ट टाइगर के तहत ठोस प्रयासों के कारण, अकेले भारत में, 13 बाघ रेंज वाले देशों से बाघों संख्या अधिक है।

प्रोजेक्ट टाइगर अपने प्रयास में सफल से अधिक रहा है और लुप्तप्राय बाघ, हमारे राष्ट्रीय पशु, को एक सुनहरा भविष्य दिया है। 

समकालीन वैश्विक परिदृश्य में, इस प्रयास का शायद ही कोई सानी हो।

States that implemented Project Tiger

बाघ हमारे 18 राज्यों में पाए जाते हैं आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। 

प्रोजेक्ट टाइगर इन राज्यों में संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से लागू किया जा रहा है।

टाइगर रिज़र्व इन इंडिया के बारे में पूचे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल।

टाइगर रिज़र्व इन इंडिया के बारे में पूचे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल।Q.भारत का सबसे बडा टाइगर रिज़र्व कौन सा है? ( which is the largest tiger reserve in India?)

नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है। यह टाइगर रिज़र्व पाँच जिलों में फैला है, कुरनूल जिला, प्रकाशम जिला, गुंटूर जिला, नलगोंडा जिला और महबूबनगर जिला। अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 3,728 किमी 2 (1,439 वर्ग मील) है।Q.भारत का सबसे छोटा टाइगर रिज़र्व कौनसा है? (which is the smallest tiger reserve in India?) 

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में वर्धा नदी की घाटी में स्थित बोर वन्यजीव अभयारण्य को बाघ अभयारण्य का दर्जा दिया गया है। यह देश का सबसे छोटा अभ्यारण्य है।Q.भारत का सबसे पहला टाइगर रिज़र्व कौन सा है? (which is first tiger reserve in India?) 

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – भारत का पहला टाइगर रिजर्व है।Q.भारत का सबसे नया टाइगर रिज़र्व कौन सा है? (which is the latest tiger reserve in India?)

सिरिविल्लिपुथुर मेघामलाई  (2021) , तमिलनाडू  भारत का 51 वाँ व सबसे नया टाइगर रिज़र्व है।Q.भारत में सबसे ज्यादा बाघ कहा पाए जाते हैं? (where is tiger mostly found in India?)

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यह मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है।

अंत में हम आपके लिए एक सवाल छोड़ कर जा रहे हैं।

Q. भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

आप अपना उत्तर नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर दें।

FAQ on Tiger Reserve in India in Hindi

Q. भारत में कुल कितने Tiger Reserve है?

Ans: वर्ष 2021 तक भारत में कुल 53 टाइगर रिज़र्व थे परन्तु वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा उत्तर-प्रदेश में स्थित रानीपुर वन्यजीव अभ्यारण्य (Ranipur Wildlife Sanctuary) को भारत का 54वां टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्तमान में भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) स्थित है।

Q. भारत का 53 वा टाइगर रिजर्व कब बना?

Ans: 2022 में, हमारे भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं. अभी अभी छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्र को 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है.

दोस्तो अगर आपको List of Tiger Reserve in India यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share अवश्य करें ! कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.testseries.dreambiginstitution&hl=en_IN&gl=US
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments