Madhya Pradesh GK in Hindi (MP GK – मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान)

0
285

MP GK – मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (Madhya Pradesh GK in Hindi)

Madhya Pradesh GK in Hindi: सम्बन्धी जानकारी यहाँ पर उपलब्ध है। Madhya Pradesh GK (MP GK) से जुड़े प्रश्न मध्य प्रदेश राज्य में होने वाली विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( Madhya Pradesh General Knowledge) हिंदी भाषा में यहाँ दिया गया है, जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश के बारे में संक्षिप्त में:

ब्रिटिशकाल में मध्यप्रदेश को सेंट्रल प्रोविंस और बरार नाम से जाना जाता था। मध्यप्रदेश के पुनर्गठन के लिए बनाए गए आयोग की अनुशंसा पर 1 नवंबर 1956 ई. को मध्यप्रदेश अस्तित्व में आया। इस प्रकार 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ , जिसकी राजधानी भोपाल रखी गई। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश का विभाजन हुआ और छत्तीसगढ़ 26 वे राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। मध्यप्रदेश के 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले जाने से मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी रह गया।

Madhya Pradesh GK in Hindi:

मध्य प्रदेश के तथ्य एक नजर में

  • मध्य प्रदेश राज्य का गठन – 1 नवंबर 1956
  • राज्य दिवस – 1 नवंबर 
  • वर्तमान स्वरूप – 1 नवंबर 2000
  • राज्य पुनर्गठन आयोग – 1956 के आधार पर
  • दिसंबर 1953 गठन 30 सितंबर, 1956 रिपोर्ट – मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया है जिसमें मध्य भारत, विंध्य प्रदेश, भोपाल राज्य, को मिलाकर मध्य प्रदेश और मराठी भाषी क्षेत्र को बांबे स्टेट (महाराष्ट्र) को दिया गया है।
  • राज्य का नामकरण भारत के मध्य में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश कहलाया।
  • (पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा नामकरण किया गया)
  • मध्यप्रदेश के उपनाम – नदियों का मायका , सोयाबीन राज्य , टाइगर स्टेट , हृदय प्रदेश
  • मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी – भोपाल
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय – जबलपुर
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठें – ग्वालियर, इंदौर
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान – दूसरा
  • मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी – सिंगरौली
  • मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी – पंचमढ़ी
  • राज्य की राजभाषा – हिंदी
  • मध्यप्रदेश राज्य की औद्योगिक राजधानी – इंदौर (खेड़ा गांव)
  • मध्यप्रदेश का डेट्रायट – पीथमपुर (धार)
  • मध्य प्रदेश की बोलियां – गोंडी, निमाड़ी, मालवीय, बुंदेलखंडी, बघेली।

Madhya Pradesh GK One Liner Questions In Hindi

प्रश्न -: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल

प्रश्न -: रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर. ओरछा ( निवाड़ी जिला )

प्रश्न -: भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?

उत्तर. चार्ल्स कोरिया

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. मिंटो हॉल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?

उत्तर. 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से

प्रश्न -: चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?

उत्तर. प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में

प्रश्न -: झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?

उत्तर. भील जनजाति

प्रश्न -: भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?

उत्तर. उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में

प्रश्न -: खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?

उत्तर. यशोवर्मन चंदेल ने

प्रश्न -: भीमबेटका की खोज किसने की ?

उत्तर. विष्णु वाकणकर

प्रश्न -: गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?

उत्तर. गरुड़

प्रश्न -: लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?

उत्तर. परमार्दिदेव चंदेल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. चरण पादुका नरसंहार (1931 में)

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. पचमढ़ी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?

उत्तर. श्री एच. एस. कामथ

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में भोज नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर. मांडू

प्रश्न -: सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर. सिवना वृक्ष

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?

उत्तर. पचमढ़ी

प्रश्न -: मध्यप्रदेश में सांची स्तूप का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ?

उत्तर. सम्राट अशोक
प्रश्न -: होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर. मल्हार राव होलकर

प्रश्न -: रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर. ऐरण अभिलेख ( सागर )

प्रश्न -: चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर. कोरकू आदिवासियों द्वारा

प्रश्न -: “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?

उत्तर. मालवा अंचल

प्रश्न -: गधों का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. चित्रकूट ( सतना )

प्रश्न -: “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?

उत्तर. गोंड जनजाति

प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?

उत्तर. खंडवा
प्रश्न -: मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. जबलपुर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर. कैलाशचंद्र जोशी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तेजाजी का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. भामावद ( गुना )

प्रश्न -: जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. जाबालि ऋषि

प्रश्न -: राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।

उत्तर. नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )

प्रश्न -: गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?

उत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में

प्रश्न -: ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?

उत्तर. राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में

प्रश्न -: मोगली लैंड कहां स्थित है ?

उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )

प्रश्न -: जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ? mp gk questions answer

उत्तर. चिमाता कृषि
प्रश्न -: तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?

उत्तर. शिवपुरी

प्रश्न -: मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?

उत्तर. भिण्ड जिले में

प्रश्न -: चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर. मितावली ( मुरैना )

प्रश्न -: चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. चंबल नदी पर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर. अलीराजपुर

प्रश्न -: खरबूजा महल कहां स्थित है ?

उत्तर. धार के किले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?

उत्तर. इंदौर में 22 मई 1955 को

प्रश्न -: देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल

प्रश्न -: “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. ग्वालियर के किले को

प्रश्न -: कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर. सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )

FAQ on Madhya Pradesh GK in Hindi

Q. मध्य प्रदेश क्यों प्रसिद्ध है?

Ans: खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य ने वर्ष 2010-11 के लिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीता था।

Q. मध्य प्रदेश का पूरा नाम क्या है?

Ans: इस राज्य का निर्माण तत्कालीन सीपी एंड बरार, मध्य भारत, विंध्यप्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर हुआ। इसे पहले मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था। 1 नवंबर, 1956 को प्रदेश के गठन के साथ ही इसकी राजधानी औऱ विधानसभा का चयन भी कर लिया गया।

Q. MP का सुंदर शहर कौन सा है

Ans: भोपाल । भारत के दिल की आकर्षक राजधानी – मध्य प्रदेश, भोपाल वह शहर है जो आधुनिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टिकोणों में अपना महत्व पाता है। केंद्र में स्थित दो आश्चर्यजनक झीलों के कारण शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है।

Q. मध्यप्रदेश में क्या खास है?

Ans: खजुराहो की कामुक मूर्तियां, ग्वालियर का शानदार किला, उज्जैन और चित्रकूट के मंदिर या ओरछा की छतरियां सभी वास्तुकला के अच्छे उदाहरण हैं। खजुराहो, सांची और भीमबेटका को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश की आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन का एक महत्वपूर्ण भाग है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.testseries.dreambiginstitution&hl=en_IN&gl=US
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments