Punjab Gk in Hindi पंजाब सामान्य ज्ञान 2023 Check Here

0
142

Punjab GK in Hindi – पंजाब सामान्य ज्ञान : नमस्कार दोस्तों, यदि आप आगामी पंजाब राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पंजाब जीके एमसीक्यू प्रश्न खोज रहे हैं, तो आप सही जगह पर आये हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको महत्वपूर्ण पंजाब सामान्य ज्ञान या सामान्य जागरूकता बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रश्न उपलब्ध कराएँगे, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है।

इस पोस्ट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें, और पंजाब राज्य के सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर दें|

Punjab Gk in Hindi (Punjab General Knowledge)

पंजाब के पहले मुख्यमंत्रीगोपी चंद भार्गव
पंजाब के पहले राज्यपालचन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी
पंजाब के कुल जिले23
पंजाब की जनसँख्या2.8 करोड़
पंजाब का क्षेत्रफल50,362 km2
पंजाब की प्रमुख फसलजौ, गेहूं, चावल, मक्का और गन्ने
पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्रीचरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब का लोकप्रिय नृत्यपुरुष लोक नृत्य : भांगड़ा, झुमर, लुड्डी, जूली, डंकरा और धूमलमहिला लोक नृत्य : सम्मी, गिद्दा, जागो और किक्ली
पंजाब की प्रमुख नदियांझेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज
जनसँख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिलालुधियाना
जनसँख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे छोटा जिलाबरनाला
पंजाब विधानसभा सीट117

पंजाब | सामान्य ज्ञान | सभी महत्वपूर्ण तथ्य

  • स्थापना -15 अगस्त, 1947 प्रान्त तथा 26 जनवरी. 1950, राज्य (भाग-ए) के अन्तर्गत वर्ष 1956 तक
  • क्षेत्रफल -50382 वर्ग किमी
  • भाषा -पंजाबी
  • लिंगानुपात -893
  • राजधानी -चंडीगढ़
  • जनसंख्या -27704236
  • साक्षरता -76.68%
  • जनसंख्या घनत्व -550
  • जिले -22

पंजाब इतिहास

  • पंजाब में मौर्य, वैक्त्रियन, यूनानी, शक, कुषाण, गुप्त जैसी अनेक शक्तियां का उत्थान व पतन हुआ |
  • बाद में दिल्ली सल्लनत तथा मुगल वशों का पजाब पर अधिकार रहा।
  • गुरुनानक साहब ने सिख पन्थ की यही स्थापना की। दसवें गुरु गोविन्द सिंह ने सिखों को खालसा पन्थ के रूप मे सगठित किया।
  • महाराजा रणजीत सिंह का भी यहाँ शासन था। वर्ष 1849 में पँजाब ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया।
  • यही से लाला लाजपत राय तथा अजीत सिंह ने स्वतन्त्रता के लिए प्रयास किए। पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों को मिलाकर नए राज्य ‘पेप्सू’ तथा पूर्वी पंजाब राज्य संघ-पटियाला का निर्माण किया गया।
  • वर्ष 1956 में पेप्सू को पंजाब में सम्मिलित कर दिया। वर्ष 1966 में हरियाणा को उससे अलग किया गया

पंजाब महत्वपूर्ण तथ्य

  • पंजाब देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है । इसके उत्तर में जम्मू कश्मीर पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण मे हरियाणा तथा राजस्थान हैं ।
  • नदियाँ – व्यास, चिनाब,रावी,सतलज,झेलम, पोंग,रंजीत सागर आदि ।
    जनजातियाँ -सन्ती, सपेरा, संसी, सैनी,रावल, रविदासिया,कलन्दर, पेंजा, नूनगर, नालबन्द, नक्कोकरा, मिरासी|
  • संस्थान – नेताजी सुभाषचन्द्र बोस इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (पटियाला), पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान|
  • कृषि  – पिछले दो दशकों मे पंजाब ने गेहूँ का 40 से 50% अधिक उत्पादन कर देश की खाद्य टोकरी और भारत का अनाज भण्डार होने का ख्रिताब प्राप्त किया है पजाब में धान तथा गेंहूँ की उत्पादकता क्रमश: 4022 किग्रा/हेक्टेयर तथा 4462 किग्रा/हेक्टेयर है जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 2178 किग्रा/हेक्टेयर तथा 2907 किग्रा/हेक्टेयर है|
  • बाँध – भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर।
  • त्यौहार -त्यौहार दशहरा, दिवाली, होली, मुक्तसर का माघी मेला, पटियाला का वसन्त, किला रायपुर मे ग्रामीण खेल, तलबण्डी साबू में वैशाखी, आनन्दपुर साहिब का होला मोहल्ला, सरहिन्द मे रोजा शरीफ पर उर्स-छप्पर मेला, फरीदकोट में शेख फरीद आगम पर्व, सरहिन्द में शहीदी जोर मेला आदि।
  • पुरस्कार -पुरस्कार पंजाब रत्न अवार्ड (साहित्य, संगीत, सामाजिक)।
  • लोक संगीत -शास्त्रीय संगीत; जैसे-ख्याल, ठुमरी, गजल तथा कबाली इत्यादि। भांगड़ा (शादी, पार्टियो), गिद्‌दा (महिलाओ) डांकरा (इसे गतका नृत्य भी कहा जाता है) जुल्ली धमाल, लुड़डी झूमर (झूमर ताल पर आधारित है)।
  • पर्यटन स्थल- अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर, दुर्गियाना मन्दिर तथा जलियाँवाला बाग, आनन्दपुर साहिब में तख्त श्री केशगढ़ साहिब और खालसा सांस्कृतिक परिसर, भाखड़ा बाँध, पटियाला का किला, हरिकेपट्‌टन इत्यादि पर्यटन स्थल हैं ।

Punjab GK in Hindi Top 50 GK Questions in Hindi of Punjab

प्रश्न (1) पंजाब में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं?
उत्तर: 117.

प्रश्न (2) पंजाब के पहले विधानसभा स्पीकर का नाम बताइए?
उत्तर: कपूर सिंह।

प्रश्न (3) पंजाब के पांचवे विधानसभा स्पीकर का नाम बताइए?
उत्तर: हरबंस लाल गुप्ता।

प्रश्न (4) स्वतंत्रता के पश्चात पंजाब के पहले मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर: गोपीचंद भार्गव।

प्रश्न (5) पंजाब के प्रथम राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर: चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी।

प्रश्न (6) भारत का कौन सा राज्य “रोटी की टोकरी” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: पंजाब।

प्रश्न (7) भारत में पंजाब की “एच0 डी0 आई0” रैंकिंग क्या है?
उत्तर: नवी (9th)।

प्रश्न (8) पंजाब की मुख्य अर्थव्यवस्था क्या है?
उत्तर
: पंजाब की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि प्रधान है।

प्रश्न (9) गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना 24 नवंबर 1969 को भारत में कहाँ हुई थी?
उत्तर: अमृतसर, पंजाब।

प्रश्न (10) “राजपूत्र थर्मल पावर प्लांट” की कुल शक्ति क्षमता क्या है?
उत्तर: 1400 मेगावाट।

प्रश्न (11) पंजाब को भारतीय संघ में कब मिलाया गया?
उत्तर: 1 नवंबर 1966।

प्रश्न (12) पंजाब की उत्तरी सीमा रेखा से कौन सा राज्य जुड़ा है?
उत्तर: जम्मू कश्मीर।

प्रश्न (13) स्वर्ण मंदिर को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: श्री हरमिंदर साहिब।

प्रश्न (14) पंजाब का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर: 50,362 स्क्वायर किलोमीटर।

प्रश्न (15) पंजाब में कुल कितने प्रतिशत में वन क्षेत्र है?
उत्तर: 6.12%

प्रश्न (16) सिख साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच द्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध किस साल लड़ा गया था?
उत्तर: 1849 में।

प्रश्न (17) ब्रिटिश राज्य के दौरान पंजाब को किन दो भागों में बांटा गया?
उत्तर: पूर्व पंजाब और पश्चिमी पंजाब।

प्रश्न (18) “पी0 ई0 पी0 एस0 यू0” की फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: पटियाला और पूर्व पंजाब राज्य संघ यूनियन।

प्रश्न (19) किस्सा क्या है?
उत्तर: एक पंजाबी भाषा (एक तरह की कहानी बोलने का तरीका)।

प्रश्न (20) “तीयान” को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: तीज उत्सव के नाम से।

प्रश्न (21) पंजाब राज्य में कुल कितने इंटरनेशनल एयरपोर्ट है?
उत्तर: दो (अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट)।

प्रश्न (22) पंजाब के उस जिले का नाम बताएं जिसमें वन क्षेत्र सबसे ज्यादा पाया जाता है?
उत्तर: होशियारपुर।

प्रश्न (23) पंजाब के उस जिले का नाम बताएं जो वन क्षेत्र के मामले में पंजाब में दूसरे नंबर पर है?
उत्तर: रूपनगर।

प्रश्न (24) पंजाब का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर: 550/स्क्वायर किलोमीटर।

प्रश्न (25) पंजाब के उस शहर का नाम बताएं जहां पर सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व पाया जाता है?
उत्तर: लुधियाना।

प्रश्न (26) पंजाब के उस शहर का नाम बताएं जहां जनसंख्या घनत्व सबसे कम पाया जाता है?
उत्तर: मुख़्तसर।

प्रश्न (27) पंजाब की कुल साक्षरता दर क्या है?
उत्तर: 76.7%।

प्रश्न (28) सिख साम्राज्य ने भारत में कब से कब तक राज्य किया?
उत्तर: 1801 से 1849।

प्रश्न (29) खालसा पंथ की स्थापना 1699 में किसने की थी?
उत्तर: सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी ने।

प्रश्न (30) “बंदा सिंह बहादुर” का निधन कब हुआ था?
उत्तर: 9 जून 1716 में।

प्रश्न (31) पंजाब के राज्य पक्षी का नाम क्या है?
उत्तर: बाज।

प्रश्न (32) पंजाब के राजकीय पशु का नाम क्या है?
उत्तर: काला हिरण।

प्रश्न (33) प्रदेश पंजाब राज्य का राजकीय वृक्ष क्या है?
उत्तर: शीशम।

प्रश्न (34) पंजाब राज्य में कुल कितने जियोलॉजिकल पार्क है?
उत्तर: 5।

प्रश्न (35) पंजाब राज्य में कुल कितने नगर निगम है?
उत्तर: 10.

प्रश्न (36) गोविंदगढ़ किला पंजाब के किस शहर में स्थित है?
उत्तर: अमृतसर।

प्रश्न (37) आनंदपुर साहिब किला पंजाब में कहां स्थित है?
उत्तर: रूपनगर।

प्रश्न (38) पंजाब राज्य में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 22.

प्रश्न (39) पंजाब में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े जिले का नाम बताएं?
उत्तर: लुधियाना।

प्रश्न (40) पंजाब के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटे जिले का नाम बताएं?
उत्तर: कपूरथला।

प्रश्न (41) ‘भगवंत मान’ पंजाब के सीएम कब बने?
उत्तर: 16 मार्च 2022.

प्रश्न (42) पंजाब में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं?
उत्तर: 13.

प्रश्न (43) पंजाब में कुल कितनी राज्यसभा सीटें हैं?
उत्तर: 7.

प्रश्न (44) पंजाब राज्य का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?
उत्तर: भटिंडा जंक्शन।

प्रश्न (45) उस रेलगाड़ी का नाम बताइए जो भारत से पाकिस्तान के लिए चलती है?
उत्तर: समझौता एक्सप्रेस।

प्रश्न (46) समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत किस साल में करी गई थी?
उत्तर: 22 जुलाई 1976 में।

प्रश्न (47) हरियाणा व पंजाब की राजधानी क्या है?
उत्तर: चंडीगढ़।

प्रश्न (48) कृषि पंजाब राज्य में किस रूप में प्रसिद्ध है?
उत्तर: मुख्य व्यवसाय के रूप में।

प्रश्न (49) श्री गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की कुल पावर उत्पादन क्षमता कितनी है?
उत्तर: 1260 मेगावाट।

प्रश्न (50) ‘किला रायपुर खेल महोत्सव’ पंजाब में कब मनाया जाता है?
उत्तर: हर वर्ष।


FAQ on Punjab GK in Hindi 2023

Q. पंजाब को भारत का अन्न भंडार क्यों कहा जाता है?

उत्तर- पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां 80 प्रतिशत से अधिक लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि माना जाता है। यहां भारत के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत से अधिक उत्पादन होता है। इसीलिए पंजाब को भारत का अन्न भंडार (ब्रेड बास्केट) कहा जाता है।

Q. Punjab GK के महत्वपूर्ण प्रश्न क्या हैं?

उत्तर- पंजाब की राजधानी कौन सी है? पंजाब का गठन कब हुआ? पंजाब के मुख्यमंत्री कौन हैं? पंजाब में गेहूंं का उत्पादन कितना है? स्वर्ण मंदिर कहां स्थित है? पंजाब की प्रमुख नदियां कौन सी हैं? समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई?

Q. पंजाब की राजधानी क्या है?

उत्तर :- चंडीगढ़।

उम्मीद है आपको पंजाब सामान्य ज्ञान ( Punjab gk in Hindi ) यह पोस्ट पसंद आई होगी अगर पंजाब से संबंधित और कोई महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में छूट गई हो तो से आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ताकि और भी दोस्तों की सहायता हो सके धन्यवाद

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.testseries.dreambiginstitution&hl=en_IN&gl=US
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments